आज एक बार फिर इंदौर शहर में तेंदुआ गांव में पहुंच गया और नागरिकों के बीच में तेंदुआ ने दस्तक दे दी। इस बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को इस घटनाक्रम की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल मौके पर टीम रवाना कर दी। पिछले कुछ महीनो के दौरान लगातार इस तरह का घटनाक्रम हो रहा है जिसमें कि तेंदुआ जंगल को छोड़कर नागरिकों के निवास वाले क्षेत्र में पहुंच रहा है।
अब तक तो तेंदुआ खंडवा रोड की कॉलोनी और गांव तक पहुंच रहा था इसके साथ ही उसका आना-जाना इंदौर महू रोड के गांव में भी बना हुआ था। अब इस रूट को छोड़कर दूसरे क्षेत्र में भी तेंदुआ आने जाने लगा है। आज सुबह से सोशल मीडिया पर इंदौर के नेमावर रोड के गांव में एक घर के परिसर में तेंदुआ के पहुंच जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के वायरल होने से सनसनी फैल गई। यह वीडियो वायरल होते हुए वन विभाग के अधिकारियों तक भी पहुंचा। इस वीडियो के पहुंचने के बाद वन विभाग के द्वारा एक टीम को इस गांव के लिए रवाना किया गया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि नेमावर रोड के इस गांव में तेंदुआ हकीकत में पहुंचा या नहीं पहुंचा।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमने तो वीडियो के आधार पर टीम भेजी है। इस टीम के द्वारा मौके पर जाकर जांच की जाएगी और जमीन पर तेंदुआ के पैरों के निशान को ढूंढा जाएगा। यदि साक्ष्य मिल जाते हैं तो फिर उस हिसाब से काम किया जाएगा।

इसी बीच सोशल मीडिया पर यह जानकारी वायरल हो रही है कि गांव तक तेंदुआ के पहुंच जाने से नागरिकों में दहशत की स्थिति बन गई है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में जिस घर में तेंदुआ पहुंचा उस घर के लोग यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तेंदुआ घायल है और उसके शरीर में से खून निकल रहा है।
वीडियो किसी ठाकुर परिवार के घर का बताया जा रहा है। इस स्थिति से स्पष्ट है कि अपने भोजन की तलाश में संभव है यह तेंदुआ चोटिल हो गया हो।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




