मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंदौर की दिविना धूपर ने ऑल इंडिया चैंपियनशिप अंडर-12 का खिताब जीता

इंदौर। इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अहमदाबाद, गुजरात की नियॉन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैम्पियनशिप सीरीज अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते…

इंदौर। इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अहमदाबाद, गुजरात की नियॉन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैम्पियनशिप सीरीज अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की। दिविना ने फाइनल में पुणे, महाराष्ट्र की समायरा ताम्हणे को 6-3, 6-1 से हराकर बालिका वर्ग अंडर-12 चैम्पियनशिप का एकल खिताब अपने नाम किया। फाइनल तक पहुंचने के सफर में दिविना ने जबरदस्त निरंतरता और दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान की आराध्या मिश्रा को 6-0, 6-2 से हराया और फिर सेमीफाइनल में गांधीनगर, गुजरात की हिमानी जाधव को 6-3, 6-1 से मात दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें