समाजसेवी शीला सतीश कारोले ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि प्रदेश और इन्दौर में भी वंचित मातृशक्ति को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ मिले। दीपावली पर नए पंजीयन की घोषणा हो और बहनों को भाईदूज पर आवेदन प्रक्रिया का तोहफा मिले। अभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। दीपावली के अवसर पर इसे वंचित मातृशक्ति के लिए उपहार स्वरूप घोषित करने तथा 11 नवंबर, भाई दूज से आवेदन-पत्र भरने एवं जमा करने की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




