नगर निगम के द्वारा पिछले दिनों ठेकेदारों के माध्यम से सड़कों को सुधारने का कार्य शुरू करवाया गया था। कुल जमा 2-4 सड़कों पर ही यह काम हो पाया था और ठेकेदारों के द्वारा हाथ ऊंचे कर दिए गए। ठेकेदारों का कहना था कि पूर्व में नगर निगम के द्वारा जब हमारा टेंडर मंजूर किया गया था तब कार्य में उपयोग में आने वाले सामान की कीमत कम थी और अब इन सामान की कीमत ज्यादा हो गई है। ऐसे में अब हमारे लिए यह संभव नहीं है कि हम पुराने रेट पर अभी काम कर सकें। यही कारण है कि ठेकेदारों के द्वारा काम करने से इनकार करते हुए नगर निगम से रेट बढ़ाने की मांग की गई थी। निगम के द्वारा रेट बढ़ाने से इंकार करते हुए नया टेंडर जारी कर दिया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




