मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंदौर शहर की बिजली वितरण क्षमता 1750 एमवीए हुई

न.प्र.)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर इंदौर शहर की बिजली वितरण क्षमता में सतत वृद्धि करने, अत्याधुनिक तकनीक के…

न.प्र.)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर इंदौर शहर की बिजली वितरण क्षमता में सतत वृद्धि करने, अत्याधुनिक तकनीक के उपभोक्ता सेवा कार्यों में उपयोग, गुणवत्तापूर्ण मेंटेनेंस के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को इंदौर शहर के पश्चिम संभाग अंतर्गत संगम नगर के 33/11 केवी सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर को मौजूदा क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। अब इस सब स्टेशन के सभी पावर ट्रांसफार्मरों को मिलाकर कुल बिजली वितरण क्षमता 30 एमवीए हो गई हैं। कंपनी के इंदौर शहर अधीक्षण यंत्री मनेंद्र गर्ग ने बताया कि अब शहर की कुल बिजली वितरण क्षमता 1750 एमवीए हो गई हैं। शहर में पिछले एक वर्ष में 100 एमवीए ज्यादा वितरण क्षमता का विकास कार्य किया गया हैं। शहर अधीक्षण यंत्री गर्ग ने बताया कि शहर के सबसे ज्यादा बिजली वितरण क्षमता वाला 33/11 केवी सब स्टेशन पूर्व शहर संभाग के अंतर्गत महालक्ष्मी सब स्टेशन हैं, जिसकी वितरण क्षमता 42 एमवीए हैं। शहर वृत्त अंतर्गत कुल सब स्टेशन 141 की संख्या में बिजली वितरण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें