गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आरोपों के जवाब में लगेंगे आरोप

कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा लगातार आरोपों की बौछार की जा रही है। इसका कोई जवाब भाजपा की ओर से अभी तक सामने नहीं आ सका है। अब…

कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा लगातार आरोपों की बौछार की जा रही है। इसका कोई जवाब भाजपा की ओर से अभी तक सामने नहीं आ सका है। अब राजनीति का नया दांव खेलते हुए भाजपा के द्वारा भी आरोप के जवाब में आरोप लगाया जाएगा। इस बात का संकेत तो पिछले दिनों उस समय मिल गया था जब भाजपा के आईटी सेल के द्वारा राहुल गांधी के विदेश जाने का वीडियो वायरल किया गया था।

भाजपा की ओर से विमान के अंदर का वीडियो जारी करते हुए दावा किया गया था कि राहुल गांधी लगातार आंदोलन के बाद आराम करने के लिए विदेश चले गए हैं। भाजपा के आरोप में प्रमाणिकता थी। यही कारण है कि कांग्रेस की ओर से जवाब देते हुए कहा गया कि क्या विदेश जाने पर कोई प्रतिबंध है। कांग्रेस के इस जवाब में भाजपा के इस आरोप की पुष्टि हो गई है कि अब कुछ दिनों के लिए आराम करने राहुल गांधी विदेश गए हैं।

इससे इस बात का भी संकेत मिल गया है कि आने वाले दिनों में भाजपा भी आक्रामक रूप अपना कर आरोप के जवाब में आरोप का खेल खेलेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3