आयुष विभाग ने 'अटल वयो अभ्युदय योजनानार्गत वरिष्ठजनों हेतु संवेदनशीलता एवं जन- जागरूकता कार्यकम' आस्था वृद्धजन आश्रम, कल्याण मित्र समिति समाज कल्याण परिसर, परदेशीपुरा मे प्राथमिक उपचार आपातकालीन स्थिति में आवश्यक सावधानियां, पोषण, स्वस्थ जीवन शैली, आयुर्वेद अनुसार दिनचर्या, ऋतुचर्या, वरिष्ठजनों हेतु बैठकर किए जाने वाले उचित योग, प्राणायाम, आसन पर व्यावहारिक जानकारी एवं प्रदर्शन किया गया, स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श कर सामान्य रोगों में उपचार कैसे करना है विस्तृत चौपाल चर्चा की। अधिकारी डॉ. हंसा बारिया, पवन चौहान, नीता कुचेरिया, डॉ महेश पोरवाल, डॉ जितेन्द्र भालसे, डॉ ज्योति बड़ोले, डॉ अंकिता जैन सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




