शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे-52 पर टुकराना जोड़ के पास देर रात करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार स्लीपर यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में बस में सवार करीब 32 यात्री घायल हो गए। इनमें ड्राइवर और क्लीनर की हालत गंभीर बताई गई है। यह बस गुना से इंदौर आ रही थी। कुछ घायलों को इंदौर रैफर किया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




