न.प्र.)। बाणगंगा तहसील क्षेत्र के बदल का भट्टा निवासी महिला मीना नामदेव, पति स्वर्गीय मनोज ने अपने मकान पर कथित अवैध कब्जे और मकान खाली कराने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में की। मीना ने अधिकारियों को बताया कि बादल का भट्टा बाणगंगा में 800 वर्गफीट के मकान को उनके पति ने 15 सितंबर 2012 को क्रिपाल यादव से नोटरी के माध्यम से खरीदा था। पति के निधन के बाद नगर पालिक निगम इंदौर के राजस्व अभिलेख में भी संपत्ति उनके पति के नाम दर्ज होने तथा संपत्ति कर की रसीद क्रमांक 9000209627 होने का उल्लेख शिकायत में किया गया है। मकान खाली कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और यह भी कहा कि स्टाम्प पर गलत तरीके से दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवाए गए है, जबकि पति का निधन 2015 में ही हो चुका है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




