रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

होलकर विज्ञान महाविद्यालय के अलग- अलग विभागों में अवंतिका यूनिवर्सिटी के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इन विद्यार्थियों को सीड प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी विषय पर व्याख्यान के माध्यम…

कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया भ्रमण (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

होलकर विज्ञान महाविद्यालय के अलग-अलग विभागों में अवंतिका यूनिवर्सिटी के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इन विद्यार्थियों को सीड प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी विषय पर व्याख्यान के माध्यम से जानकारी भी दी गई। सीड प्रोडक्शन यूनिट का भ्रमण कराया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को कॉलेज के मत्स्य विभाग में प्रो. जतिन ने विभिन्न प्रकार की मछलियों की रोचक जानकारी से अवगत कराया, उद्यानिकी के उद्देश्य बताए, संकटग्रस्त पौधों की नर्सरी एवं शेड नेट हाउस का भ्रमण कराया। डॉ. अनामिका जैन, डॉ. प्रीति चतुर्वेदी, प्रो. अनुष्का शुक्ला, प्रो. अशोक जाट, डॉ. संजय व्यास, प्रो. धर्मेंद्र जाट, सोनाली परमार, ऋतिक बागरी, नेहाश्रवरी तिवारी, कविता भामर, दीपा मकोड़े, सचिन गल्फट, शिवांगी गौतम ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 November 2026, पृष्ठ 6