मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हरिद्रा महोत्सव एवं श्री मिलन के लिए इंदौरी हरिद्वार रवाना

श्री परिवार के वार्षिक हरिद्रा महोत्सव एवं श्री मिलन का आयोजन हरिद्वार तीर्थ में कल 8 से तीन दिवसीय आयोजन होगा जो 10 सितम्बर तक चलेगा। इस आयोजन के लिए…

श्री परिवार के वार्षिक हरिद्रा महोत्सव एवं श्री मिलन का आयोजन हरिद्वार तीर्थ में कल 8 से तीन दिवसीय आयोजन होगा जो 10 सितम्बर तक चलेगा। इस आयोजन के लिए इन्दौर से बडी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार के लिए निकले है। ओमप्रकाश सोमानी, ईश्वर भारद्वाज ने बताया कि उषा नगर एक्सटेंशन स्थित श्रीधाम के बाबा साहब बनवारी के सानिध्य में आयोजित आयोजन का शुभारम्भ कल राधाकृष्ण महोत्सव के रूप में होगा। 9 सिमत्बर को लक्ष्मीनारायण महोत्सव, 10 सितम्बर को श्री हरिद्रा महोत्सव, श्री मिलन एवं महा ज्वाला आरती होगी, प्रतिदिन गंगाजी के तट पर शिवाभिषेक एवं पितृतर्पण, पालकी उत्सव, 56 भोग एवं 11,111 /- से भोग एवं हवंन होगा। महोत्सव को लेकर लंबे समय से तैयारियां की जा रही थीं और इस बार भी बड़ी संख्या में सदस्य इसमें शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालु इन्दौर से निकलकर आज और कल भी हरिद्वार पहुंचेंगे। वहीं अन्य शहरों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें