सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पुराने पेड़ों को बचाने में जुटा जीएससी ग्रुप

पांच दशक पहले साथ पढ़े, दोस्त बने और जिंदगी के कई पड़ाव साथ देखे। उम्र बढ़ी तो जिम्मेदारियां भी बढ़ीं, लेकिन दोस्ती आज भी कायम है। इसी दोस्ती की एक…

पांच दशक पहले साथ पढ़े, दोस्त बने और जिंदगी के कई पड़ाव साथ देखे। उम्र बढ़ी तो जिम्मेदारियां भी बढ़ीं, लेकिन दोस्ती आज भी कायम है। इसी दोस्ती की एक अलग तस्वीर गांधी हॉल में देखने को मिली, जब गुजराती साइंस कॉलेज के पांच दशक पुराने मित्र शहर के प्राचीन पेड़ों को बचाने के लिए एकजुट हुए। नए शास्त्री फ्लाईओवर के निर्माण से प्रभावित होने की आशंका वाले क्षेत्र में मित्रों ने पहुंचकर पुराने और बड़े पेड़ों का जायजा लिया। उन्होंने पेड़ों की स्थिति, संभावित निर्माण क्षेत्र और उन्हें बचाने की संभावनाओं पर चर्चा की। सभी का कहना है कि फ्लाईओवर शहर की यातायात जरूरत है, लेकिन इसके निर्माण की कीमत दशकों पुराने पेड़ों की बलि देकर नहीं चुकाई जानी चाहिए। केदार शर्मा, डॉ जिनेन्द्र सेठिया, अनिल व्यास, अनिल बाहेती, उमेश दल्वी, सतीश शर्मा, अनिल भटेवरा, विमल प्रजापत, पीयूष शाह, राजेंद्र दुबे एवं नितिन तार, डॉ. दिलीप बागेला, योगेश रघुवंशी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें