मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गोस्वामी समाज करेगा भावी पीढ़ी का सम्मान

अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का आयोजन भावी पीढ़ी के रूप मेें एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का आदिगुरु शंकराचार्य अलंकरण सम्मान समारोह…

अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का आयोजन भावी पीढ़ी के रूप मेें एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का आदिगुरु शंकराचार्य अलंकरण सम्मान समारोह 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। भारत भाग्य विधाता का सम्मान आदिगुरु शंकराचार्य अलंकरण आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। कमल पुरी, सचिन गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, योगेंद्र पुरी, दशरथ गिरी का मार्गदर्शन मिला। संत और राजनेताओं के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में विनोद वन, भैरूपुरी, सतीश गिरि, राज भारती, राजेश भारती, पवन भारती, अभिषेक भारती, नागेश पुरी, सोमेश गिरी, जितेंद्र पुरी, कुणाल पुरी, चीकू पुरी, रोशन भारती, रोहित पुरी, दीपक वन, अनिल गिरी, आदेश गिरी, राहुल पुरी, राजू गिरि, मनीष गोस्वामी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें