एसआरएस डांस एंड म्यूजिक एकेडमी द्वारा प्रेस क्लब में संगीत की एक शाम आयोजित की गई। गायक राधिका बबेरिया, राकेशसिंह ठाकुर, सुनील पाठक, मदनलाल यादव, मानसी सिंघल, शोभित बबेरिया, वंदना मालवीय, सुदर्शना दशलहरे, कंचन वाधवा, अतुल त्रिवेदी, आभा ठाकुर, सुरभि अग्रवाल, भावना खरे, सीमा पापड़ीवाल, राजेश धरे, स्वाति महाजंन, डॉ. संजय तंतुवाय, चेतन मेहरा, अश्मित् सागर, एचएस राजपाल, वंदना मेहरा, लिना श्रीवास ने प्रस्तुतियां दी। राधिका बवेरिया ने बताया कि कई नए कलाकारों को मौका दिया गया। शैलेष त्रिपाठी, स्वाति धरे, तनुजा पाठक, लिना श्रीवास, राजेश धरे का बतौर अतिथि सम्मान किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




