शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

गणेश चतुर्थी महोत्सव की उलटी गिनती शुरू

10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए अब तैयारियों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। शहर में अलग- अलग स्थानों पर कहीं बड़े रूप में तो कहीं गली मोहल्ले…

10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए अब तैयारियों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। शहर में अलग- अलग स्थानों पर कहीं बड़े रूप में तो कहीं गली मोहल्ले में छोटे रूप में गणेश प्रतिमाएं धूमधाम से लाकर स्थापना करने की तैयारी अब तेजी के साथ शुरू हो गई है। एक तरफ बड़े पंडालों के लिए मंच और सजावट के साथ स्वागत द्वार लगाने का काम शुरू हो गया है। यही नहीं नंदानगर, बजरंगनगर, सिंधी कॉलोनी, मूसाखेड़ी, मालवा मिल क्षेत्र में कई जगह अभी से मंच लगाने स्वागत द्वार और सजावट करने का काम शुरू भी हो गया है। यही नहीं कई जगह मंच और स्वागत द्वार बनकर तैयार भी होने लगे है।

इसके अलावा बड़ी गणेश प्रतिमाओं के साथ छोटी मूर्तियां और प्रतिमाओं पर भी हाथ से सजाकर इन पर डेकोरेट करने का काम भी इन दिनों तेजी के साथ चल रहा है। शहर के अलग-अलग मूर्ति बनाने और बेचने के प्रमुख स्थानों पर मूर्तियों पर सजावट और डेकोरेशन का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। इसके अलावा बंगाली चौराहे के साथ खजराना क्षेत्र में बड़ी प्रतिमाओं को तैयार कर उन पर रंग भरकर मूर्ति और प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम भी कलाकार तेजी के साथ कर रहे हैं। छोटी आकर्षक गणेश प्रतिमाएं जिनमें मुख्य रूप से होलकर कालीन पगड़ी और साफे वाली आकर्षक छोटी 2 से 3 फीट की प्रतिमाएं बनकर तैयार भी हो गई है। बताते हैं कि छोटी प्रतिमाएं ज्यादातर बाहर से खासकर महाराष्ट्र के पुणे मुंबई से बनकर तैयार होकर आ रही है। यहां के स्थानीय कलाकार इन प्रतिमाओं में सजावट कर अंतिम रूप देने का कार्य कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें