मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फुटपाथ संवारकर बनाए सेल्फी पॉइंट पर छाया लापरवाही का अंधेरा सजावट के लिए लगाई लाखों की लाइटिंग लंबे समय से बंद

सेल्फी प्वाइंट की चमक भी फीकी पड़ गई। वहीं अब यही हाल रीगल से मधु मिलन तक की आदर्श सड़क के होने लगे है। समय रहते ध्यान नहीं दिया तो…

सेल्फी प्वाइंट की चमक भी फीकी पड़ गई। वहीं अब यही हाल रीगल से मधु मिलन तक की आदर्श सड़क के होने लगे है। समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यहां से भी सजावटी आइटम गायब होने लगेगी। अभी हालत यह है कि सजावटी लाइटिंग बंद होने के साथ सेल्फी पॉइंट में देवी अहिल्या की प्रतिमा लगानी थी वह भी आज तक नहीं लगी। इसके अलावा फुटपाथ पर लगाए गए सजावटी आइटम उखड़ने लगे है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। आसपास के लोगों का कहना है कि करोड़ों खर्च का दवा और साल भर में आधी से ज्यादा लाइटिंग बंद होने से अंधेरा छाया है लेकिन जिम्मेदार है कि ध्यान नहीं दे रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें