मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फीडरों पर फाल्ट पासेस इंडिकेटर लगेंगे

उच्चदाब लाइनों पर फाल्ट पैसेज इंडिकेटर लगाने की तैयारी के लिए बिजली कंपनी के विभाग प्रमुखों एवं इंदौर शहर के बिजली अधिकारियों के साथ कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार…

उच्चदाब लाइनों पर फाल्ट पैसेज इंडिकेटर लगाने की तैयारी के लिए बिजली कंपनी के विभाग प्रमुखों एवं इंदौर शहर के बिजली अधिकारियों के साथ कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने मीटिंग की। इस दौरान बताया गया कि उच्चदाब लाइनों पर फाल्ट पैसेज इंडिकेटर लगाने के प्रमुख स्थान व तकनीकी, संचार व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं पर विचार, आपूर्ति सुधार के लिए अधिकतम प्रयास के निर्णय लिए गए। मीटिंग में बताया गया कि एफपीआई लगाने से संबंधित क्षेत्र विशेष की सूचना तुरंत स्काडा कंट्रोल सेंटर एवं संबंधित अधिकारियों को मिल जाएगी, इससे फाल्ट ढूंढने के लिए वर्तमान में पेट्रोलिंग में लगने वाला समय बचेगा। सुधार कार्य में संलग्न उच्चदाब लाइन से संबंधित टीम सीधे फाल्ट वाले स्थान पर पहुंचेगी व कम समय में सुधार कार्य कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से फाल्ट सुधारने, ढूंढने का समय बचेगा, साथ ही फाल्ट होने के कारण कुल विद़ुयत आपूर्ति अवरोध की अवधि घटेगी, शिकायतों की संख्या में भी कमी आएगी। अधिकारी गजरा मेहता, एसएल करवाड़िया, राजेश जैन, अचल जैन, निर्मल शर्मा, संजय मालवीय, मनेंद्र गर्ग, आशीष तिवारी, रोहित उज्जैनकर, अमित पटेल, राकेश जौहर, सुनील सिंह, शैलेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें