शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

फास्ट फॉरवर्ड मोड पर आ खड़ा हुआ है संगीत

जयपुरी ब्रदर्स शाहरुख एवं वसीम जयपुरी ‘रूबरू’ कार्यक्रम में

जयपुर घराने की चौथी पीढ़ी के गायक और जयपुरी ब्रदर्स फ्यूजन म्यूजिक बैंड के शाहऱुख जयपुरी एवं वसीम जयपुरी का मानना है कि इन्टरनेट की दुनिया का गहरा असर संगीत जगत पर भी पड़ा है। संगीत के नए दौर में युवा पीढ़ी पुराने गीतों को नए अंदाज में सुनना पसंद कर रही है। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में शाहरुख जयपुरी एवं वसीम जयपुरी ने कहा कि पुराने दौर में संगीत के लंबे आयोजनों को रसिक श्रोता जाजम पर बैठकर सुना करते थे लेकिन अब वक्त बदल गया है। संगीत के कार्यक्रम और लाइव कंसर्ट में हजारों युवा खड़े होकर म्यूजिक का आनंद लेते हैं। मनचाहे रीमिक्स और गीतों पर जमकर नाचते- झूमते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने गीतों को नए अंदाज में पेश करना म्यूजिक डायरेक्टरों के लिए व़क्त की जरूरत बन गया है। धुरंधर जैसी फिल्मों के गीत इस बात का उदाहरण हैं। दोनों भाइयों ने बताया कि इन्टरनेट की दुनिया ने म्यूजिक वर्ल्ड को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर ला खड़ा किया है। यंग जनरेशन पूरे गीतों को सुनने की बजाए एक मिनट की रील को देखना-सुनना पसंद कर रहे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी म्यूजिक की श्रोता भी स्मार्ट वर्जन में ढल रहे हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सुनने वालों ने भी अपनी पसंद के मुताबिक कैटेगरी तय कर ली है। कोई क्लासिकल म्यूजिक सुन रहा है तो कोई ग़जल। कोई भजन पसंद कर रहा है तो कोई सूफी संगीत। जहाँ भी अच्छा संगीत हो रहा है वहां श्रोता जरूर पहुँच रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का संगीत क्षेत्र में बढ़ते इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि एआई का दखल संगीत कलाकारों के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। एआई की वजह से असली कलाकार की काबिलियत प्रभावित हो रही है। संगीत अभ्यास और भावनाओं का नाम है जिसे किसी भी तकनीक से संपूर्ण नहीं किया जा सकता। शाहऱुख एवं वसीम जयपुरी ने बताया कि उनके कई गीत लोकप्रिय हुए हैं और उनका फ्यूजन म्यूजिक बैंड देश-दुनिया में जाना जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कैलाश खेर के ओ री सखी मंगल गाओ, नुसरत फतेह अली खां के पिया रे पिया रे, छाप तिलक और अमीर खुसरों के गीतों का कवर वर्जन जारी करेंगे। उन्होंने इंदौर घराने की संगीत परम्परा को सलाम करते हुए बताया कि उनके परदादा उस्ताद सिकंदर खां साहब जयपुर दरबार के राजगायक रहे हैं। आज भी जयपुर महल में उनका चित्र सुशोभित है। उनके दादा अज़ीज खां साहब देश के जाने-माने तबला नबाज रहे हैं। हम हर साल उनकी बरसी पर फरवरी माह में उदयपुर में गायन-वादन और ग़जल की महफिल आयोजित करते हैं। उनके पिता उस्ताद राशिद अहमद जयपुरी जाने-माने संगीतकार हैं और उनके चाचा भी संगीत से जुड़े हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें