मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फैशन शो से वेबसीरीज तक- सृजन की पहचान बना रहे पार्थ जैन

8 वेबसीरीज के लिए तैयार हो रहे कॉस्ट्याूम

न.प्र.)। फैशन शो हो या कल्चरल प्रोग्राम, ग्लैमर इवेंट हो या वेबसीरीज के लिए खास कॉस्ट्याूम की जरूरत, ग्राहकों की कल्पना को समझकर उसे समय पर परिधान का रूप देना अब फैशन कारोबार की बड़ी जरूरत बन गया है। इसी दिशा में पुश्तैनी गारमेंट्स सृजन के कारोबार को नई सोच के साथ आगे बढ़ाते हुए पार्थ जैन ने अपनी अलग पहचान बनाई है। बदलते फैशन ट्रेंड, आयोजन की थीम और ग्राहक की विशेष फरमाइश के अनुसार डिजाइन तैयार करना पार्थ जैन के काम की खासियत है। पार्थ जैन बताते हैं कि उनका काम अब पारंपरिक गारमेंट कारोबार तक सीमित नहीं रहा है। वर्तमान में करीब 8 वेबसीरीज के लिए कॉस्ट्याूम तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही फैशन शो, कल्चरल प्रोग्राम और विभिन्न ग्लैमर इवेंट्स के लिए भी विशेष परिधान तैयार किए जा रहे हैं। पार्थ जैन कहते हैं कि इवेंट इंडस्ट्री में समय की सबसे बड़ी भूमिका है। शो की तारीख तय होने के बाद कॉस्ट्याूम में देरी की कोई गुंजाइश नहीं होती। इसलिए डिजाइन की विशिष्टता के साथ समय पर काम पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। पार्थ जैन ने बताया कि दीपावली का नया फैशन कैलेंडर 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें