इंदौर। प्रख्यात भारतीय पहलवान, कुश्ती कोच एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर पटेल बिश्नोई को एशियन गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धाओं के लिए प्रसारणकर्ता ने अपने विशेष विशेषज्ञ कमेंट्री एवं गेम एनालिसिस पैनल में शामिल किया है। एशियन गेम्स के दौरान वे अपने अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से दर्शकों को कुश्ती मुकाबलों की बारीकियों, रणनीतियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का लाइव विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे।
2026 एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धाएं 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नागोया सिटी इनई स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित होंगी। इस दौरान कृपाशंकर पटेल बिश्नोई प्रसारणकर्ता के फ्लैगशिप स्टूडियो शो स्पोर्ट्स एक्स्ट्रा में विशेषज्ञ के रूप में नजर आएंगे। वे मुकाबलों के दौरान पहलवानों की तकनीक, रणनीति, दांव-पेंच, ताकत और कमजोरियों का विश्लेषण करते हुए दर्शकों को खेल की गहरी समझ प्रदान करेंगे। कुश्ती की तकनीकी बारीकियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लंबे अनुभव के कारण कृपाशंकर की विशेषज्ञ राय भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन को समझने में दर्शकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




