मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिजली उपभोक्ता अनजान लिंक मैसेज को पूरी तरह नजरंदाज करें

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अधिकृत संदेश पर ही ध्यान देने व अनजान मोबाइल नंबर से आए संदेशों, फाइल, वाट्सएप फाइल को लेकर अत्यंत सावधानी रखने…

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अधिकृत संदेश पर ही ध्यान देने व अनजान मोबाइल नंबर से आए संदेशों, फाइल, वाट्सएप फाइल को लेकर अत्यंत सावधानी रखने की अपील की हैं। कंपनी ने कहा कि कंपनी वाट्सएपर बिल किसी नंबर की बजाए स्ज्ज्व्न्न्म्त् ग्ह्दीा नाम से और अधिकृत एसएमएस स्जेाैं-ए नाम से भेजती हैं, इसी तरह के मैसेज पर ध्यान दिया जाए। अन्य नंबरों से आए मैसेज, वाट्सएप व एपीके फाइल को पूरी तरह फर्जी मानकर नजरंदाज किया जाए। फर्जी संदेश, लिंक, एपीके फाइल से आपका मोबाइल तुरंत हैक हो जाएगा, मोबाइल की कमांड फर्जी व्यक्तियों के पास तुरंत पहुंच जाएगी, व आपका बैंक बैलेंस, डाटा चुरा लिया जाएगा। कंपनी ने सम्माननीय बिजली उपभोक्ताओं से सतर्क रहने का विनम्र निवेदन किया हैं। कंपनी ने कहा कि आप अपने बिजली बिल जोन, वितरण केंद्र, पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, भारत पे, कंपनी वेबसाइट स्जैz.म्द.ग्ह, उर्जस एप के माध्यम से जमा कर सकते हैं। किसी नंबर विशेष पर कभी भी भुगतान नहीं किया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें