मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ई-रूफ ‘फाउंडर्स एडिशन’ का आयोजन होगा

‘40 अंडर 40 अवॉर्ड्स’ में युवा उद्यमियों का होगा सम्मान।

ई-रूफ ‘फाउंडर्स एडिशन’ का आयोजन होगा

स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने और युवा उद्यमियों को एक मजबूत मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ई-रूफ कम्युनिटी द्वारा आगामी 27 नवंबर को ‘फाउंडर्स एडिशन 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में देशभर के प्रमुख स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक, उद्योगपति, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और नीति-निर्माता एकत्रित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्नैपडील के सीईओ अचिंत सेतिया और अपने अनुभवों के माध्यम से उद्यमियों को मार्गदर्शन प्रदान देंगे। अर्चना अग्रवाल, राम यादव, प्रणव संघवी, जिनेन्द्र जैन, राघव गुप्ता, गौरव सोनी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर ‘ई-रूफ 40 अंडर 40 अवॉर्ड्स’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 40 वर्ष से कम आयु के 40 उत्कृष्ट स्टार्टअप फाउंडर्स और युवा उद्यमियों को उनके नवाचार, नेतृत्व और उद्यमशीलता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 7