मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

‘डोंट बिलीव द डेयरी टेल’ का मंचन

युवा कार्यकर्ताओं ने 56 दुकान पर विचारोत्तेजक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। यह प्रदर्शन देश के 10 शहरों में चलाए जा रहे एक व्यापक अभियान का हिस्सा था। ‘हर सफेद दिखने…

युवा कार्यकर्ताओं ने 56 दुकान पर विचारोत्तेजक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। यह प्रदर्शन देश के 10 शहरों में चलाए जा रहे एक व्यापक अभियान का हिस्सा था। ‘हर सफेद दिखने वाली च़ीज सफेद तो होती है, पर उसके पीछे छुपा है कोई अनसुना सच। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए अनोखे गेम शो अंद़ाज में प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों को झकझोर दिया। इंदौर एनिमल लिबरेशन और वन जस्ट वर्ल्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 15 कलाकारों ने ‘डोंट बिलीव द डेयरी टेल दूध का सच’ का मंचन किया। लगभग 10 मिनट की इस प्रस्तुति ने डेयरी उद्योग से जुड़ी आम धारणाओं को चुनौती का साथ देने का संकल्प लिया। यह नाटक मशहूर शो होस्ट अमिताभ बच्चन और प्रतियोगी सिद्धार्थ शर्मा के बीच हुई उस वायरल बातचीत से प्रेरित है, जिसने सोशल मीडिया पर 200 करोड़ से अधिक बार देखे जाने के बाद भारत के डेयरी क्षेत्र की सच्चाइयों पर व्यापक चर्चा छेड़ दी थी। इस बातचीत में दूध के प्राकृतिक अधिकार और बछड़े के साथ उसके संबंध पर उठाए गए सवालों ने लाखों लोगों को डेयरी प्रथा पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजकों दुर्गा बलानी, सुरेश व्यास और अजय ने कहा, ‘इस क्लिप पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि भारत के कई युवा डेयरी उद्योग से जुड़ी पुरानी धारणाओं पर फिर से विचार कर रहे हैं। हमारा नुक्कड़ नाटक इसी जरूरी बातचीत को सार्वजनिक मंच तक लाने का एक प्रयास है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें