शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

दीक्षांत समारोह में रहे ठाकुर मौजूद

इन्दौर इंस्टीट्याूट ऑफ लॉ एवं आइडिलिक इंस्टीट्याूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन मैनेजमेंट ने किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुरागसिंह ठाकुर और पूर्व विधायक आकाश…

इन्दौर इंस्टीट्याूट ऑफ लॉ एवं आइडिलिक इंस्टीट्याूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन मैनेजमेंट ने किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुरागसिंह ठाकुर और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, पालक की मौजूदगी रही। ठाकुर ने कहा, ‘शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में न्याय, सुशासन और सशक्त प्रबंधन स्थापित करने का माध्यम है। चेयरमैन डॉ. कांतिलाल बम ने कहा कि हमारा सतत प्रयास रहा है कि हम विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान न दें, बल्कि उनमें मानवीय मूल्य, उच्च सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट व्यावसायिक दृष्टि का विकास करें। आज का यह अवसर आपकी वर्षों की कठिन मेहनत, अभिभावकों के त्याग और प्राध्यापकों के श्रेष्ठ मार्गदर्शन का स्वर्णिम प्रतिफल है। 500 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। डॉ. अक्षय बम, कांतिलाल बम, प्रो. डॉ. मनप्रीत कौर राजपाल, डॉ. अर्चना दुबे, डॉ. दरवेश पंडारी, कमल व्यास, एसके व्यास, बबीता कड़किया मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें