रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल का अधिवेशन कल

दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल का अधिवेशन 22 नवंबर को नेमीनगर जैन कॉलोनी में 108 सुनीलसागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में होगा। सोशल मीडिया से सामाजिक उत्थान पर परिचर्चा होगी।

दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल का अधिवेशन कल
दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल का अधिवेशन कल (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

सोशल मीडिया से सामाजिक उत्थान पर चर्चा होगी, संत और संघ का मिलेगा सान्निध्य

इंदौर (सिटी ब्लास्ट)। दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल द्वारा 108 सुनीलसागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में अधिवेशन का आयोजन नेमीनगर जैन कॉलोनी में कल 22 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।

जैनेश झांझरी, सुरेंद्र जैन बाकलीवाल, वीरेंद्र बड़जात्या और विपिन गंगवाल ने बताया कि अधिवेशन में कई विषयों पर चर्चा होगी। इनमें सोशल मीडिया से समाज उत्थान पर परिचर्चा, महासमिति स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन बड़जात्या का समाज गौरव अलंकरण प्राप्ति पर अभिनंदन, महासमिति विस्तार और ‘जनगणना में जैन’ विषय पर प्रेजेंटेशन शामिल हैं। निमाड़ में गठित 15 इकाइयों से परिचय कराया जाएगा और महिला मध्यांचल की नवगठित अध्यक्ष ज्योति सेठी पदभार ग्रहण करेंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे और आयोजन के फोल्डर का विमोचन भी होगा।

सोशल मीडिया से सामाजिक उत्थान विषय पर विशेष व्यक्तियों के उद्बोधन होंगे। वक्ता इन विषयों पर अपने विचार रखेंगे: समाज ऊंचाई पर कैसे पहुंचे, निम्न वर्ग के सामाजिक व्यक्तियों का उत्थान, समाज में समन्वय, संगठन में मजबूती, सहिष्णुता, उदारता, तीर्थों का संरक्षण और संवर्धन, और समाज में एकता, विश्वास तथा सकारात्मकता का वातावरण कैसे बने। जैन कॉलोनी में हुए श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र नेमीनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों और उनके परिवारों का भी उनके इस पुरुषार्थ के लिए महासमिति द्वारा सम्मान किया जाएगा।

विनय बाकलीवाल, दीपक पाटनी, अनिल जैन, डॉ. संगीता विनायका, आतिश जैन, आयुषी बाकलीवाल, महावीर बैनाड़ा, स्मिता गंगवाल, डॉली झांझरी, सुदीप जैन, कैलाश वेद और प्रवीण-सुनीता पाटनी आयोजन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में सुरेंद्र पांड्या (जयपुर), विपिन जैन सर्राफ (मेरठ), प्रकाश पाटनी और राजेंद्र पाटनी भी मौजूद रहेंगे। बड़ी संख्या में समाजजन भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।