रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल तक आवेदन नहीं किया तो नहीं मिलेगी पीएचडी सीट, तारीख बढ़ाने पर विचार

डीएवीवी में पीएचडी आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर, कम रिस्पॉन्स के चलते तारीख बढ़ाने पर विचार; डीईटी प्रवेश परीक्षा 10 दिसंबर को।

कल तक आवेदन नहीं किया तो नहीं मिलेगी पीएचडी सीट, तारीख बढ़ाने पर विचार
कल तक आवेदन नहीं किया तो नहीं मिलेगी पीएचडी सीट, तारीख बढ़ाने पर विचार (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर है। अगर आवेदन नहीं किया तो अवसर नहीं मिल पाएगा। यूनिवर्सिटी ने 2 नवंबर से अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन का लिंक ओपन कर दी थी। डीएवीवी में नॉन डीईटी में 17 विषय और 424 सीटें हैं। वहीं डीईटी में कुल 10 सब्जेक्ट और 80 सीटें हैं।

इन विषयों में नहीं कोई सीट

डेटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स, डांस, जियोग्राफी, हिस्ट्री, म्यूजिक, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, उर्दू, केमिस्ट्री, अप्लाइड मैथ्स, अंग्रेजी।

10 दिसंबर को होगी प्रवेश

परीक्षा- इस बार भी एडमिशन प्रक्रिया दो तरह से होगी। एक डीईटी और दूसरी नॉन डीईटी। डीईटी में इंजीनियरिंग के सब्जेक्ट हैं। ये वे विषय हैं, जिनमें यूजीसी नेट नहीं होती है। इन विषयों के लिए 10 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। फिर पास अभ्यर्थियों को आरएसी (रिसर्च एडवाइजरी कमेटी) के समक्ष इंटरव्यू देना होगा।

ये रहेंगे विषय:

एप्लाइड केमिस्ट्री, एप्लाइड फिजिक्स, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन, ट्राइबल स्टडीज, आईटी, फार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग व अन्य।

नॉन डीईटी: नेट क्वालिफाई होना जरूरी

दूसरी प्रक्रिया नॉन डीईटी की होगी। इसमें इस बार 17 विषय रहेंगे। इन विषयों में नेट क्वालिफाई अभ्यर्थियों को ही रजिस्ट्रेशन की पात्रता रहेगी। जो भी छात्र नेट क्वालिफाई हैं और आवेदन करेंगे, उन्हें कमेटी के समक्ष इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू के बाद सिलेक्शन लिस्ट जारी होगी। कम्प्यूटर साइंस, सोशल साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, जूलॉजी, हिंदी, मैथ्स, फिजिक्स, कॉमर्स, मैनेजमेंट, एजुकेशन, लॉ, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, जर्नलिज्म, फिजिकल एजुकेशन, लाइफ साइंस विषय हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 8