शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

मुख्यमंत्री ने किया दो इकाइयों का शुभारम्भ

850 कऱोड़ के निवेश के बाद युवाओं के लिए रोजगार अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल धार जिले के पीथमपुर में 850 करोड़ रुपये निवेश की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई औद्योगिक इकाइयों से पीथमपुर ही नहीं आसपास क्षेत्रों के सैकडों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से प्रारंभ हुई नई औद्योगिक इकाइयां विकास और समृद्धि की नई धारा को आगे बढ़ाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 850 करोड़ रुपये निवेश की प्रताप ग्रुप की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों कॉर्सिस इंडस्ट्रीज एवं वोल्टर्स टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया। इन इकाइयों से सैकड़ों युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक नीना वर्मा, देवेन्द्रसिंह शेखावत, मानकुंवर, डॉ. जितेंद्र सिंह शेखावत, मोहन शेखावत, प्रपन्ना भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें