शकर नियंत्रण आदेश के बाद खाद्य विभाग की टीम ने पैपै न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पालदा में शकर का स्टॉक देखा तो वहां सीमा से अधिक 375 क्विंटल शकर जब्त की गई। अब विभाग दस्तावेज और स्टॉक का परीक्षण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पालदा क्षेत्र में स्थित शकर डीलरों के गोदामों का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान आकाश एंटरप्राइजेज में 2820 क्विंटल, प्रतीक ट्रेडर्स में 2885 क्विंटल, राज ट्रेडर्स में 2378 क्विंटल, अशोक इंटरप्राइजेज में 2600 क्विंटल, सार्थक इंटरप्राइजेज में 2578 क्विंटल, कशिश इंटरप्राइजेज में 1595 क्विंटल, घनश्याम दास आनंदराम बहरारी ट्रेड्स में 1580 क्विंटल, कृति ट्रेडिंग पालदा में 3813 क्विंटल तथा स्वस्तिक इंटरप्राइजेज में 1641 क्विंटल शकर का स्टॉक पाया गया। जांच में उक्त सभी डीलरों के यहां शकर का स्टॉक भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 4000 क्विंटल की स्टॉक सीमा के भीतर पाया गया।
किताबों के नियम अलग हैं और इंदौर
की सड़कों का अलिखित व्याकरण स्कूल। लेन अनुशासन की स्थिति भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। वीआईपी
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




