सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मुख्यमंत्री और मंत्री होंगे शामिल

जुटेंगे समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग, युवाओं

मालवा की समृद्ध परंपरा, प्रतिभा और मेहनत को नई पीढ़ी से जोड़ने तथा यहां की सकारात्मक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से 26 सितंबर को इंदौर में विशेष आयोजन होगा। इसमें युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को आगे बढ़ने के अवसरों और अपनी क्षमताओं का उपयोग समाजहित में करने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। आगे बढ़ने के तरीकों पर संवाद होगा। सचिव अक्षय गुप्ता और कोषाध्यक्ष खुशबू सेठिया ने बताया कि यह विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में महिला शक्ति और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के विषय पर भी विशेष चर्चा होगी। आयोजकों के अनुसार, मालवा की संस्कृति, प्रतिभा और सकारात्मक कार्यों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें