वार्ड 35 पार्षद पद के भावी दावेदार राजा टोनेरे ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा और आग्रह किया कि वे विकलांग और बुजुर्गों की पेंशन राशि 600 के बजाए बढ़ाकर दें, जिससे उनकी राखी और त्योहार अच्छे से मन सके। कई बुजुर्गों के बच्चे अपनी पत्नी और अपने परिवार का ही खर्च बमुश्किल उठा पाते हैं, ऐसे में बुजुर्ग अपनी दवाई व अन्य खर्चों को उठा नहीं पाते हैं। कई बुजुर्गों की पेंशन रूकी हुई है उन्हें एक साथ बकाया पेंशन का भुगतान किया जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




