हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सैफी नगर अस्पताल में आव़ाज ग्रुप ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एकत्रित रक्त का उपयोग थैलीसीमिया के मऱीजों के लिए किया जाएगा। 180 कम्पोनेंट यूनिट खून रेड क्रॉस को दिया गया। मुस्तफा जावद वाला, किनाना सैफी, अरवा जावद वाला, सकीना मोइज अली ने पहली बार रक्तदान किया। कल्पना कौशल, मीनाक्षी पटेल, संतोष बघेल, प्रिया गायिकी, गौतम सांवले ने सेवा कार्य रक्त जांच और एकत्रिकरण में किया। ऱिजवान खिलजी, मुस्तफा मालक, मुश्ताक अली बड़नगर वाला, डॉक्टर मोहम्मद अली, मुर्तजा सैफी, म़जहर भाई बंदूकवाला, मोइज अली, आदिल सईद, नावेद इरफान, शब्बीर हुसैन ने कैम्प में योगदान दिया। जगप्रीत टुटेजा जी का सम्मान भी किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




