भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्रकुमार त्रिपाठी ने बताया कि देशभर के निजी परिवहन क्षेत्र से जुड़े चालक-परिचालकों की वर्षों से लंबित समस्याओं, शोषण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कल दिल्ली में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के आह्वान पर विशाल महाआंदोलन आयोजित किया गया। इस आंदोलन में इंदौर के भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने भी अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराते हुए सैकड़ों चालक साथियों के साथ दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की और मुद्दों पर इस आन्दोलन में हुंकार भी भरी। बड़ी संख्या में चालक संघ के साथी शामिल हुए। चालक-परिचालक कल्याण बोर्ड के गठन से लेकर बाइक टैक्सी के नियमन तक आवाज उठाई।
इस अवसर पर वीरेन्द्रकुमार त्रिपाठी, दिनेश राव क्षीरसागर, विकास टिकल्या, महिमाराम सावले, दयानंद गीते, राजेंद्र फुलवारे, रामू पटेल, भगवन सिंह, निखिल कुशवाह सहित अन्य मौजूद थे। अभी भी रिक्शा चालक संघ ने आगे मांगें पूरी नहीं होने पर चेतावनी दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



