धार्मिक स्वतंत्रता पर काम करने वाली एक अमेरिकी एडवाइजरी बॉडी के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाते की मांग की है और अमेरिकी सरकार से कहा कि वह संघ के नेताओं से मुलाकात न करें और न ही उनके साथ हाई लेवल (उच्च-स्तरीय) बैठकें करें। उनका ये बयान संघ प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स' में भाग लेने के अमेरिकी दौरे से ठीक पहले आया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





