मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बढ़ती महंगाई के खिलाफ दोपहर में राजब़ाड़ा पर प्रदर्शन

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और जनसंगठनों ने संघर्ष करने का निर्णय लिया है। आंदोलन के प्रथम चरण में आज दोपहर 3 से 4 बजे…

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और जनसंगठनों ने संघर्ष करने का निर्णय लिया है। आंदोलन के प्रथम चरण में आज दोपहर 3 से 4 बजे तक राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद महंगाई के मुद्दे पर लगातार जनजागरण और आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। आज के आयोजन को लेकर कल बैठक की गई थी। जिसमें कई निर्णय लिए गए। खासतौर से शकर, तेल सहित अन्य महंगी हुई वस्तुओं का मुद्दा उठाया जाएगा। बैठक में श्याम सुंदर यादव, सी. एल. सरावत, रामस्वरूप मंत्री, रुद्रपाल यादव, कैलाश लिंबोदिया, शशिकांत गुप्ते, सोनू शर्मा, जीवन मंडलेचा सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें