इंदौर (सिटी ब्लास्ट)। ब्रह्मा परिसर हातोद में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 113 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। ग्रामीणों को दिनचर्या, स्वच्छता, संतुलित आहार तथा रोगों से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। डॉ. हंसा बारिया, डॉ. घनश्याम डावर, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. नुपुर जैन, डॉ. पूजा पटेल, डॉ. महेश बोरदिया, सुनील कलमे, दिनेश बंसल, राजेश पटेल, सरोज कुशवाह, उषा निमोले, प्रतिशा अत्रे मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



