मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल अवकाश घोषित करने की मांग

अभिभाषक संघ इन्दौर के ‘पूर्व- अध्यक्ष' गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को है और भाई अपने बहनों के यहां एक दिन पूर्व से ही…

अभिभाषक संघ इन्दौर के ‘पूर्व- अध्यक्ष' गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को है और भाई अपने बहनों के यहां एक दिन पूर्व से ही आते-जाते है। कचोलिया ने बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य-पीठ जबलपुर और खण्डपीठ,इन्दौर-ग्वालियर के लिए 27 अगस्त का अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन जिला न्यायपालिका के लिए अभी तक 27 अगस्त का अवकाश घोषित नहीं हुआ है। कचोलिया ने माननीय मुख्य न्यायाधिपति से अनुरोध किया है कि मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका के लिए भी 27 अगस्त को अवकाश घोषित किया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें