शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

अवंतिका गैस एजेंसी ने शुरू किया फुटपाथ सुधार कार्य

रेसीडेंसी क्षेत्र में रेडियो कॉलोनी गेट से लेकर रेसीडेंसी सर्किट हाउस तक के बड़े हिस्से में कलेक्टर - कमिश्नर के बंगलों के सामने वाले रोड़ पर पिछले दिनों अवंतिका गैस…

रेसीडेंसी क्षेत्र में रेडियो कॉलोनी गेट से लेकर रेसीडेंसी सर्किट हाउस तक के बड़े हिस्से में कलेक्टर – कमिश्नर के बंगलों के सामने वाले रोड़ पर पिछले दिनों अवंतिका गैस एजेंसी द्वारा खुदाई कर लाइन डालने का काम किया जा रहा था। लेकिन काम पूरा होने के बाद लंबे समय तक जब फुटपाथ से ब्लॉक उखाड़ कर जगह-जगह गड्ढे करके काम अधूरा छोड़ दिया गया था। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत करने पर भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। इस मामले में रहवासियों की शिकायत पर सिटी ब्लास्ट ने लोगों की समस्या और परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रमुखता के साथ अपने अखबार में पिछले दिनों समाचार प्रकाशित किए गए। इसके बाद अवंतिका गैस एजेंसी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी हरकत में आए और अब रेसीडेंसी क्षेत्र के रेडियो कॉलोनी के गेट से लेकर रेसीडेंसी सर्किट हाउस तक के बड़े हिस्से में फुटपाथ रेस्टोरेशन का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिसके तहत अब लंबे समय से जगह -जगह से खोदे गए फुटपाथ को सुधार कर उन पर पुनः ब्लॉक लगाने का काम किया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने खुशी जताई है। साथ ही रहवासी मनोज जोशी, विनीत जोशी, संजय रायकवार, मोंटी सोनोने, गोपाल पुरोहित ने संध्या दैनिक सिटी ब्लास्ट द्वारा समाचार प्रकाशित कर जन समस्या के मुद्दे पर आमजन की शिकायत की आव़ाज को अपने अखबार में स्थान देकर समस्या का समाधान करवाया जिसको लेकर लोगों द्वारा सिटी ब्लास्ट को धन्यवाद दिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें