मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

असम-मेघालय बॉर्डर पर जाम, फंसे पर्यटक और वाहन

असम और मेघालय बॉर्डर पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 को जाम कर दिया और मेघालय नंबर की गाड़ियों को घुसने…

असम और मेघालय बॉर्डर पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 को जाम कर दिया और मेघालय नंबर की गाड़ियों को घुसने से रोक दिया। चालकों का आरोप है कि शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की रैली के दौरान असम के लोगों और वाहनों पर हिंसक हमले किए गए, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन शुरू हुआ। उधर मेघालय के परिवहन संगठनों ने भी असम नंबर के वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी जिससे बॉर्डर पर बड़ी तादाद में वाहन और पर्यटक फंस गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें