इंदौर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में रमेश एंड रमेश स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित तीसरी रमेश एंड रमेश ट्रॉफी इंदौर डिस्ट्रिक्ट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में आज अंडर- 9 से अंडर-17 तक के बालक एवं बालिका एकल व युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका एकल 13 वर्ष समूह के क्वार्टर फाइनल में आरिशा जायसवाल ने निया तेहलानी को 15-7, 15-3 से, गिरिजा जाधव ने अनाया बंथिया को 15- 9, 15-8 से, तान्या अग्रवाल ने जन्नत आहूजा को 13-15, 15- 13, 15-14 से, अद्वितीया शर्मा ने अवनी वर्मा को 15-11, 15-9 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




