मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में वन स्टॉप सेंटर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिशन नीव कार्यक्रम का रिलॉन्च किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों में ईसीसीई गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें। अलग- अलग विभागों के अधिकारी और सम्बंधित लोग भी मौजूद रहे। अधिकारी रजनीश सिन्हा, मयूरी राजपूत, ललित चौधरी ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






