मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शीतकालीन व्याख्यानमाला के आयोजन को लेकर बैठक

अभ्यास मंडल की 5 से 10 दिसंबर तक होने वाली शीतकालीन व्याख्यानमाला की तैयारियों पर प्रेस क्लब में बैठक।

शीतकालीन व्याख्यानमाला के आयोजन को लेकर बैठक
शीतकालीन व्याख्यानमाला के आयोजन को लेकर बैठक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

अभ्यास मंडल की शीतकालीन व्याख्यानमाला 5 से 10 दिसम्बर के आयोजन की तैयारियों को लेकर इंदौर प्रेस क्लब में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया तथा अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। व्याख्यानमाला में वर्तमान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय परिदृश्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करने तथा विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों एवं प्रबुद्ध वक्ताओं को आमंत्रित करने के संबंध में विचार रखे गए। वक्ताओं और विषयों के चयन, कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन, अधिकाधिक युवाओं, विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। रामेश्वर गुप्ता, डॉ मालासिंह ठाकुर, श्यामसुंदर यादव, डॉ गौतम कोठारी, अजीत सिंह नारंग, धर्मेंद्र चौधरी, मुरली धमांनी, अनिल भोजे, श्याम पांडे, मुरली खंडेलवाल, मनीष भालेराव, मयंक शर्मा, ब्रजेशसिंह धाकड़, अनिल मोड़क, सौरभ गोसर, नम्रता सांवत मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 7