शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

7 सितंबर से राज्य सेवा मैंस 12 जिलों में होगी, ऑब्जर्वर तैनात होंगे

इसी साल दोनों राज्य सेवा की चयन सूची आएगी, इसके साथ ही बैकअप होगा खत्म पद घट रहे लगातार

इंदौर। एमपी पीएससी की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 अगले माह 7 सितंबर से शुरू होगी। यह 6 दिन तक चलेगी। परिणाम भी 30 दिन बाद आएंगे। इंटरव्यू इसी साल होंगें। उससे पहले राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के इंटरव्यू होंगे, लेकिन चयन सूची दोनों की इसी साल आएगी।

क्या फायदा होगा अभ्यर्थियों को

राज्य सेवा परीक्षाओं का पूरा बैकअप खत्म हो जाएगा। 31 दिसंबर तक एक भी राज्य सेवा परीक्षा की सिलेक्शन लिस्ट पेंडिंग नहीं रहेगी। अरसे बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है। 2019 से लेकर अब तक जितनी भी चयन सूची जारी हुई, सभी दो साल देरी से आईं। सिर्फ 2024 की चयन सूची में लगभग सालभर की देरी हुई, जबकि 2019 की चयन सूची रिकॉर्ड चार साल देरी से आई थी। इससे जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के कारण यह स्थिति बनी थी।

फिलहाल पीएससी अगस्त में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 कर चुका है तथा सितंबर में राज्य सेवा परीक्षा-2025 आयोजित कर रहा है। रिजल्ट 30 से 35 दिन में घोषित होंगे। तैयारी है कि उसके बाद पीएससी नवंबर व दिसंबर में इंटरव्यू करवाएगा। 31 दिसंबर से पहले चयन सूची भी जारी हो जाएगी। 14 जून तक मेंस होना थी। रिजल्ट जुलाई अंत में और सितंबर में इंटरव्यू होकर उसी माह के अंत में सूची आना थी। इधर, हाल ही में जून में 2025 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा से हाई कोर्ट ने पिछले माह रोक हटा दी थी। उसके बाद पीएससी ने अगस्त में परीक्षा का शेड्याूल जारी कर दिया। एक माह में रिजल्ट घोषित कर अक्टूबर तक इंटरव्यू की तैयारी है। वहीं, 2026 की राज्य सेवा प्री परीक्षा का परिणाम भी समय पर घोषित कर दिया गया। अब सितंबर में मुख्य परीक्षा होने जा रही है, अक्टूबर अंत तक रिजल्ट आएगा। अभ्यर्थियों की चिंता पदों की घटती संख्या को लेकर अभी भी है, क्योंकि राज्य सेवा के पद लगातार घट रहे हैं। 2019 के बाद सिर्फ एक ही बार हुआ जब 300 से अधिक पद दिए गए। 2020 से 2026 तक कुल सात बार राज्य सेवा परीक्षा की वैकेंसी आई, लेकिन इनमें से सिर्फ एक बार 2022 में राज्य सेवा में 457 पद दिए गए। उसके अलावा हर बार 300 से कम पद रहे। इन तीन साल में तो संख्या 200 के भी नीचे रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें