शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

2 लाख से अधिक श्रीफल से होगा सामूहिक महाअर्ध्य

प्रत्येक परिवार 700 श्रीफल समर्पित करेगा सुधासागर म.सा. के सानिध्य में रक्षाबंधन महामहोत्सव का अनूठा जश्न

राष्ट्रसंत मुनि पुंगव प.पू. श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से पहली बार दो लाख से अधिक श्रीफल (नारियल) से सामूहिक महाअर्ध्य समर्पित करने का रक्षाबंधन महामहोत्सव का ऐतिहासिक जश्न शुक्रवार 28 अगस्त को दलाल बाग परिसर में आयोजित होगा। इसे श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान शहर का प्रत्येक जैन परिवार 700 श्रीफल समर्पित करेगा। श्रीफल की यह कुल संख्या दो लाख से अधिक होगी। इसके पूर्व कभी भी शहर में इस तरह के रक्षाबंधन महामहोत्सव का आयोजन नहीं हुआ है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से अभिषेक, शांतिधारा एवं राष्ट्रसंत के पाद प्रक्षालन, 6.30 बजे से मंगलाचरण, रक्षाबंधन पूजन एवं 7 बजे से मुनिराज आराधना के बाद सामूहिक रक्षाबंधन विधान का अनूठा आयोजन होगा। सुबह 8.45 बजे से संस्कृति रक्षा और श्रावक के कर्तव्य पर राष्ट्रसंत के विशेष प्रवचन होंगे। सुबह 10 बजे से वात्सल्य सूत्र का दिव्य आयोजन भी होगा। आयोजन से चक्रवर्ती शिवानी-नवीन गोधा, तृप्ति- हर्ष जैन, सपना-मनीष गोधा, दीपिका- आकाश जैन सहित अन्य जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें