दलाल बाग में चल रहे चातुर्मास के दौरान राष्ट्रसंत सुधासागर म.सा. की निश्रा में 16 से 25 सितंबर तक यहाँ श्रावक संस्कार शिविर का विराट आयोजन होगा जिसमें देश-विदेश के 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होकर अपना गृहस्थ जीवन त्यागकर मोबाइल एवं गाड़ी-बंगले सहित वैभव से दूरी बनाकर मुनियों की दिनचर्या आत्मसात करेंगे। इन सभी साधकों को शहर के करीब 15 हजार परिवारों का आतिथ्य भी प्राप्त होगा जहाँ वे मुनियों की सादगीपूर्ण वेशभूषा में पहुंचकर भोजन एवं आतिथ्य स्वीकार करेंगे। शहर में यह अपने किस्म का पहला श्रावक संस्कार शिविर हो रहा है जिसकी व्यापक तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुँच गई है। इनमें अनेक श्रद्धालु विदेशों से भी आ रहे हैं। मोबाइल, गाड़ी-बंगले और भौतिक सुख, साधनों से दूरी, अनुशासन और संयम का जीवन बिताएंगे। शिविर के 10 दिनों में शिविरार्थी बाहरी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहकर राष्ट्रसंत के मार्गदर्शन में अनुशासित जीवन जिएंगे। शिविर परिसर में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में शिविरार्थी निर्धारित सादगीपूर्ण वेशभूषा में शिविर में ही रहकर संयम, तप, साधना, स्वाध्याय और धार्मिक आराधना करेंगे तथा पर्युषण महापर्व को पूर्ण आध्यात्मिक वातावरण में मनाएंगे। इस दौरान गाड़ी, बंगले और अन्य भौतिक सुख, साधनों से भी इनकी दूरी बनी रहेगी। 10 हजार से अधिक शिविरार्थियों की इस ‘लघु साधु सेना’ के स्वागत के लिए तैयार है। यह शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि इंदौर की धार्मिक चेतना, सामूहिक सहभागिता और अतिथि सत्कार की भावना का अद्भुत उदाहरण बनने जा रहा है। शिविर से मनीष-सपना गोधा, नवीन- शिवानी गोधा, हर्ष जैन, प्रिंसपाल टोंग्या, आकाश-आलोक जैन सहित अन्य जुड़े हुए है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




