सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

युवक का जला हुआ शव मिला, हत्या की आशंका

शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस

युवक का जला हुआ शव मिला, हत्या की आशंका

आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित सिग्नेचर हाइट्स बिल्डिंग के सामने एक खाली प्लॉट से 25 वर्षीय युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस हत्या व हादसा समेत तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया के अनुसार, सिग्नेचर हाइट्स के सामने खाली पड़ी जमीन पर एक युवक का अधजला शव पड़े होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने प्रारंभिक जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गई है, लेकिन उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों, गुमशुदगी के रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों के माध्यम से युवक की पहचान जुटाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस घटना को किसी दुर्घटना, आत्महत्या या सुनियोजित हत्या से जोड़कर हर कोण से पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद लाश को मैदान में लाकर जलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 12