श्री क्षत्रिय धनगर समाज परिणय जन कल्याण समिति के परिणय सूत्र मंडल द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन माई मंगेशकर सभागृह में किया गया। इसमें तीन बहनों रसिका अभिषेक गावडे, डॉ. रेणु ओजस वाघमारे एवं डॉ. प्रविशी सुरेश पिंगले का अहिल्या रत्न से सम्मान किया गया। परिचय पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में कई रिश्तों पर चर्चा शुरू हुई है। तारकसिंह गुंड, सुनील लाहुरे, प्रदीप गावडे, नरेंद्र फणसे, मिहिर फणसे, योगेश लांभाते, वसंत भिटे एवं प्रेमकांत होलकर, उषा नाचण, सुजाता लांभाते, उषा बुचड़े, रागिनी खरात, कविता सावळकर, लता वालेकर, सीमा पिंगले, कांता होलकर, अनिता लांभाते, शारदा लाहुरे, अनिता मतकर, रविंद्र घुणे, हरीश भागवत, यूगेन लालगे, पुरुषोत्तम पिसे, पंढरी पिसे, गणेश मतकर आयोजन से जुड़े रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






