एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित अम्बिकापुरी एक्सटेंशन में कल शाम उस वक्त हल्ला मच गया जब एक तेज रफ्तार कार मकान में जा घुसी जिसके कारण मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दो राहगीर घायल भी हुए है।


एरोड्रम पुलिस को फरियादी राधाकृष्ण पिता रामसेवक पाराशर निवासी अशोक नगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि कार क्रमांक डीएल 1सीएसी 3694 का चालक लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर लाया और तेज रफ्तार से मुझे और राहुल सोनी को टक्कर मारते हुए मकान में कार घुसा दी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि चालक कार को तेज रफ्तार से चला रहा था तभी उसने नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हो गया। रहवासी क्षेत्र होने के कारण हादसे के बाद सनसनी फैल गई। फरियादी को पसली और हाथ में वहीं राहुल सोनी को पैर और एड़ी में चोट आई है जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार क्रमांक के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



