सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अलग रह रही पत्नी का निजी वीडियो फुटेज रिश्तेदारों को भेजा

मना करने पर दी जान से मारने की धमकी, पति पर केस दर्ज

अलग रह रही पत्नी का निजी वीडियो फुटेज रिश्तेदारों को भेजा

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की निजता का उल्लंघन करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। अलग रह रही पत्नी का स्काईलाइन रिसॉर्ट से वीडियो फुटेज निकालकर रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर भेजने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने पति से अलग रह रही है और दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में तलाक का मामला लंबित है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने स्काईलाइन रिसॉर्ट से उसका निजी वीडियो फुटेज हासिल कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने यह निजी वीडियो फुटेज उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया। जब पीड़िता ने इस तरह वीडियो फुटेज भेजने का विरोध किया, तो आरोपी पति ने उसके साथ अभद्र गाली-गलौज की और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 12