एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे के साथ एक युवक को रामचंद्र नगर चौराहा स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा है।
आरोपी के कब्जे से चार कार्टन में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, टीम ने रामचंद्र नगर चौराहा स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई करते हुए शिवनारायण साहू निवासी अहिल्यापुरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से चार कार्टन में भरे पटाखे मिले। पुलिस ने कुल लगभग 60 हजार रुपए मूल्य के पटाखे जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



