इंदौर। मध्यप्रदेश के युवा क्यूइस्ट ईशिका शाह और उजैर खान ने दूसरी कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।
अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता के महिला स्नूकर स्पर्धा में मध्य प्रदेश की ईशिका शाह ने 6 रेड स्नूकर में उम्दा खेल दिखाया, लेकिन वे कांस्य पदक ही जीत सकी। वहीं उजैर ने सेमीफाइनल में भारत के ही पारस गुप्ता ने 6-5 से हराया। यह उजैर का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। इस स्पर्धा में हेबॉल इवेंट का यह भारत का पहला पदक है। इस सफलता पर मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एवं स्नूकर के चेयरमैन श्री भोलू मेहता, बिलियर्ड्स एवं स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री सुनील बजाज, कोषाध्यक्ष श्रीमती अश्विनी पुराणिक ने बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी ऊषा मुख्य अतिथि थीं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






